इंटरनेट डेस्क। दुनियाभर में अपने फैसलों और अपने बयानों से चर्चाओं में रहने वाले तानाशाह किम जोंग एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए है। जी हां बता दें की जब दुनिया के देश दो महायुद्ध देख रहे है। उसी दौरान किम जोंग की नई धमकी सामने आई है। जिसने दुनिया को डरा दिया है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो किम जोंग ने कहा की कोई दुश्मन उन्हें परमाणु बम से उकसाता है तो हम परमाणु हमला करने से नहीं हिचकिचाएंगे। दरअसल, अमेरिका और दक्षिण कोरिया के साथ में परमाणु योजना पर काम करने से किम जोंग उन भड़के हुए हैं।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो किम की चेतावनी से अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान ने चिंता जताई है। खबरों की माने तो तानाशाह किम जोंग उन ने यह टिप्पणी तब की जब वह अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल के हालिया प्रक्षेपण अभ्यास पर सैनिकों से मुलाकात कर रहे थे।

pc- zee news

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *