इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान में आम चुनावों से पहले ही पूर्व पीएम इमरान खान को कार्ट से बड़ा झटका लगा है। इस झटके का असर ये होगा की इमरान खान पाकिस्तान में हो रहे चुनावों में अब कैंडिडेट नहीं बन सकेंगे, चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। जानकारी के अनुसार हाईकोर्ट ने इमरान खान को ये झटका दिया है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो तोशाखाना मामले में ट्रायल कोर्ट के फैसले को निलंबित करने की मांग करने वाली याचिका को खारिज कर दिया है। इसके बाद वह अब 8 फरवरी को होने वाले आम चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। दरअसल, 5 अगस्त को इमरान खान को इस्लामाबाद स्थित ट्रायल कोर्ट ने तोशखाना मामले में दोषी ठहराया था?

इसके साथ ही पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष पांच साल के लिए चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित कर दिए गए थे। इमरान खान ने अपनी दोषसिद्धि को इस्लामाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। कोर्ट ने 28 अगस्त को उन्हें राहत देते हुए उनकी तीन साल की सजा को निलंबित कर जमानत दे दी। हालांकि, अब तक उनकी दोषसिद्धि को रद्द नहीं किया गया है। ऐसे में अब वो किसी भी सार्वजनिक पद के लिए अयोग्य हो गए हैं।

pc- aaj tak

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारावाटसएपचैनल फोलो करें।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *