इंटरनेट डेेस्क। इंग्लैैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज में अब दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर आ गई है। बता दें की चौथे टी20 में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 75 रनों के अंतर से हराया। इस मैच में इंग्लैंड की टीम के ओपनर फिलिप साल्ट ने शतक ठोका और रनों का अंबार लगा दिया। बता दें की इसी सीरीज के पहले टी20 में भी उन्होंने शतक ठोका था।

बता दें की इस मैच में जीत के साथ ही इंग्लैंड ने एक रिकॉर्ड भी बना दिया। इंग्लैंड की टीम ने अपने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाकर मुकाबला जीता। बता दें की इंग्लिश टीम ने फिलिप साल्ट के शतक और कप्तान जोस बटलर और लियाम लिविंगस्टोन के अर्धशतकों के दम पर 3 विकेट पर 267 रन बनाए।

ये टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट का पांचवां सबसे बड़ा स्कोर था। वहीं इंग्लैंड की टीम का अपने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर था। बता दें की इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने अब इस सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली है।

PC-espncricinfo.com

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारावाटसएपचैनल फोलो करें।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *