इंटरनेट डेस्क। दक्षिण अफ्रीका को भारत ने उसके घर में ही वनडे सीरीज में 2-1 से रोंद डाला। इस मैच में भारत ने 78 रनों से जीत दर्ज की। इसके साथ ही कप्तान केएल राहुल ने इतिहास रच दिया। दक्षिण अफ्रीकी टीम के खिलाफ टीम इंडिया ने वनडे सीरीज में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली। इसके साथ ही कप्तान केएल राहुल अब एक खास क्लब में शामिल गए हैं।

बता दें की टीम इंडिया ने दूसरी बार अफ्रीकी सरजमीं पर वनडे सीरीज जीती है। विराट कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को उनके घर में जाकर वनडे सीरीज हराई थी। अब केएल राहुल भी इस अहम क्लब में शामिल हो गए हैं। कोहली और राहुल दो ही ऐसे भारतीय कप्तान रहे हैं जिन्होंने टीम को अपनी कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका में वनडे सीरीज जिताई है।

पिछले 21 सालों में टीम इंडिया ने दूसरी बार दक्षिण अफ्रीका में जाकर कोई द्विपक्षीय सीरीज जीती है। 2017-18 में विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने पहली बार अफ्रीका में जाकर एकदिवसीय सीरीज में जीत दर्ज की थी।

pc-espncricinfo.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *