इंटरनेट डेस्क। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली गई वनडे सीरीज को भारते ने अपने नाम कर लिया है। अंतिम मैच में भारतीय टीम ने 78 रनों से धांसू अंदाज में जीत दर्ज की। इसके साथ ही केएल राहुल की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने अफ्रीका को उसी के घर में वनडे सीरीज में 2-1 से रोंद दिया।

बता दें की इस सीरीज के जीत के साथ ही भारत ने इतिहास भी रच दिया। दरअसल, साउथ अफ्रीकी जमीन पर भारतीय टीम की यह किसी द्विपक्षीय वनडे सीरीज में दूसरी जीत है। इससे पहले भारत ने अफ्रीका में 8 द्विपक्षीय वनडे सीरीज खेली थी, जिसमें से एक में ही जीत मिली थी। वो एकमात्र सीरीज 2018 में जीती थी। अब यह 9 में से दूसरी सीरीज जीती है।

बता दें की इस मैच के हीरो संजू सैमसन रहे, जिन्होंने शानदार अंदाज में शतक जमाया। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया और साउथ अफ्रीका को टारगेट चेज नहीं करने दिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया है।

pc-espncricinfo.com

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारावाटसएपचैनल फोलो करें।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *