इंटरनेट डेस्क। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 26 दिसंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है और इसके लिए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली भी टीम के साथ जुड़ चुके है। लेकिन भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली फर्स्ट टेस्ट से पहले साउथ अफ्रीका से वापस स्वदेश लौट गए है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो कुछ ही दिन पहले वे साउथ अफ्रीका पहुंचे थे, लेकिन अब रिपोर्ट आ रही है कि फैमिली इमरजेंसी की वजह उनको स्वदेश लौटना पड़ा है। टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले ये अच्छी खबर नहीं है, क्योंकि वे दिग्गज बल्लेबाज हैं। हालांकि कारण अभी सामने नहीं आया है।

इसके अलावा ओपनर रुतुराज गायकवाड भी चोटिल होने की वजह से टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रुतुराज गायकवाड़ को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर कर दिया गया है, जबकि विराट कोहली को प्रिटोरिया में चल रहे तीन दिवसीय इंट्रा-स्क्वाड गेम को मिस करना पड़ा है।

pc-espncricinfo.com

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *