इंटरनेट डेस्क। रूस और यूक्रेन के बीच पिछले लगभग 3 सालों से यु़द्ध जारी हैं और ऐसे में कुछ दिनों पहले ही यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा की था की रूस उस पर बड़ा हमला कर सकता है। इसके साथ ही रूस ने पश्चिमी देशों पर परमाणु हमले की धमकी दी थी और इस धमकी के 24 घंटे के अंदर ही रूस ने न्यूक्लियर मिसाइल टेस्ट भी दिया।

मीडिया रिपाटर्स की माने तो रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन के कमांडरों ने यार्स बैलिस्टिक मिसाइल के टेस्ट की घोषणा की है। यह मिसाइल परमाणु हथियार ले जा सकती है। वहीं रूस की सरकारी मीडिया की ओर से वीडियो जारी किया गया है। इसमें 50 हजार किग्रा और 75 फीट के मिसाइल को एक मोबाइल लॉन्चर से दागते हुए दिखाया गया है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो इससे पहले पुतिन ने राष्ट्र के नाम संबोधन में ढाई घंटे का भाषण किया। इसमें उन्होंने परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की धमकी दी थी। पुतिन की धमकी नाटो देशों के लिए थी। उन्होंने नाटो को यूक्रेन युद्ध में हस्तक्षेप न करने को कहा था।

pc-bloomberg.com

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारावाटसएपचैनल फोलो करें।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *