इंटरनेट डेस्क। इजरायल और हमास के बीच जारी युद्ध में कई बार सीजफायर की खबरें आ चुकी हैं, लेकिन शर्तों के कारण फाइनल कुछ नहीं हो पा रहा है। बता दें की मध्यस्थ चाहते थे की रमजान शुरू होने से पहले सीजफायर हो जाता। ऐसे में अब एक बार फिर से अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने रविवार को रमजान से पहले दुनिया भर के मुस्लिम समुदाय को बधाई दी हैं।

उन्होंने अपने संदेश में इस्राइल-हमास संघर्ष का भी जिक्र किया। कहा कि अमेरिका इस्राइल के बंधकों की रिहाई से जुड़े समझौते के तहत गाजा में कम से कम छह हफ्ते के तत्काल युद्धविराम के लिए काम करना लगातार जारी रखेगा।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो बाइडन ने कहा, हम स्थायी और दूरगामी स्थिरता, सुरक्षा और शांतिपूर्ण भविष्य की दिशा में काम करना जारी रखेंगे। हम इस्राइल-फलस्तीन के बीच दो राष्ट्र समाधान पर भी सहमति की कोशिशें जारी रखेंगे।

pc- tv9

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएपचैनल फोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *