इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान में चीनी नागरिकों पर मंगलवार को हुए आत्मघाती हमले को लेकर पड़ौसी देश पाक की चिंता बढ़ती जा रही है। इस हमले के बाद चीन ने पाकिस्तान की टेंशन में इजाफा कर दिया है। चीन से अब इस आत्मघाती हमले की गहन जांच करने को कहा है।

खबरों के अनुसार, चीन ने इस संबंध में यहां तक बोल दिया कि इस हमले के पीछे शामिल लोगों का तुरंत पता लगाकर दोषियों को कड़ी सजा दी जाए। अब कयास लग रहे हैं कि बीजिंग इस्लामाबाद पर सीपीईसी परियोजनाओं की सुरक्षा के लिए अपनी सुरक्षा एजेंसियों को तैनात करने के लिए दबाव बना सकता है।

गौरतलब है कि मंगलवार को पाक के अशांत प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में विस्फोटकों से भरे एक वाहन ने चीनी नागरिकों की बस को टक्कर मार दी। इस कारण 6 लोगों की मौत हुई। इसमें पांच चीनी नागरिकों की मौत हुई है। आपको बात दें कि ये साल 2021 के बाद से चीन समर्थित जलविद्युत परियोजना पर काम कर रहे कर्मियों पर दूसरा आत्मघाती हमला है। इस संबंध में चीन से सख्त रूख अपना लिया है।

PC:freepik

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *