इंटरनेट डेस्क। खैबर पख्तूनख्वा में एक हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट पर हुए आत्मघाती हमले के बाद अब पाकिस्तान को एक चीनी कंपनी से बड़ा झटका लगा है। मंगलवार को हुए एक आतंकी हमले में पांच चीनी नागरिकों की मौत के बाद अब कंपनी ने इस इलाके में अपना काम बंद कर दिया।

खबरों के अनुसार, एक चीनी कंपनी ने इस अशांत इलाके में एक अन्य हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट में नागरिक कार्यों को बंद कर दिया है। बड़ी बात ये भी है कि कंपनी की ओर से यहां काम कर रहे सैकड़ों लोगों को काम से निकाल दिया गया है।

चीन की कंपनी पावर कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन ऑफ चाइना (पीसीसीसी) ने आतंकी हमले के बाद ये बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने इस हमले के बाद केपी प्रांत स्थित 5वीं एक्सटेंशन हाइड्रोपावर परियोजना में सिविल कार्यों को बंद कर दिया। खबरों के अनुसार, पाकिस्तान में हुए हमले के बाद कंपनी की ओर से दो हजार से अधिक लोगों को काम से भी निकाल दिया है।

PC:edarabia

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *