खेल डेस्क। साई सुदर्शन, जितेश शर्मा और हर्षित राणा को बीसीसीआई से बड़ा इनाम मिला है। इन तीनों कही क्रिकेटरों को संजू सैमसन, शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल के विकल्प के तौर पर जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच मैचों की टी20 अरतरराष्ट्रीय क्रिकेट शृंखला के शुरुआती दो मुकाबलों के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया।

आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 की विजेता टीम इंडिया में शामिलसंजू सैमसन, शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल को जिम्बाब्वे दौरे पर जाने वाली टीम से जुडऩा था, लेकिन तूफान बेरिल के कारण वे ये तीनों ही क्रिकेटर बारबडोस में फंसे हुए हैं।

संजू सैमसन, शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल के साथ आज शाम को भारत पहुंचने की उम्मीद है। आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 की विजेता टीम इंडिया टीम के खिलाडिय़ों को बाद में यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

खलील अहमद और रिंकू सिंह के विकल्प का नहीं हुआ है ऐलान
वहीं तेज गेंदबाज खलील अहमद और बल्लेबाज रिंकू सिंह के विकल्प की घोषणा नहीं की है जबकि ये भी जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम के सदस्य हैं। टी20 विश्व कप टीम के साथ रिजर्व खिलाड़ी के रूप में शामिल ये दोनों ही क्रिकेटर अभी बारबडोस में है। साई सुदर्शन लंदन से काउंटी क्रिकेट से हरारे के लिए रवाना होने की उम्मीद है।

जिम्बाब्वे के खिलाफ दो मैच के लिए भारतीय टीम:
शुभमन गिल (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे, साई सुदर्शन, जितेश शर्मा, हर्षित राणा।

PC:cnbctv18
PC:अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *