इंटरनेट डेस्क। पेरिस ओलंपिक इसी महीने की 26 तारीख से शुरू होने वाला है। खेलों का ये महाकुंभ 11 अगस्त तक जारी रहेगा। इसमें भारतीय खिलाडिय़ों से बड़ी उम्मीद है। आपको जानकारी हैरानी होगी कि 26 से शुरू हो रहे पेरिस ओलंपिक में एक भारतीय विधायक भी हिस्सा लेने वाली हैं।

इस बार बिहार के जमुई से 33 साल की एक विधायक ओलंपिक में हिस्सा लेकर इतिहास रचेंगी। इस विधायक का नाम श्रेयसी सिंह। वह ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली देश की पहली विधायक होंगी। वह पेरिस ओलंपिक 2024 की शूटिंग प्रतियोगिता में अपने खेल का जलवा दिखाएंगी। श्रेयसी सिंह ने विधायक बनने के बाद निशानेबाजी में अपना परचम लहराया।

अब श्रेयसी सिंह पेरिस ओलंपिक में भारत को पदक दिला सकती हैं। श्रेयसी सिंह खेलों के इस महाकुंभ की शॉटगन ट्रैप वूमेन प्रतियोगिता में अपना जलवा दिखाएंगी। ग्लासगो में हुए 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स में निशानेबाजी की डबल ट्रैप स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम कर चुकी हैं। वह 2014 एशियाई खेलों की डबल ट्रैप टीम स्पर्धा में भी कांस्य पदक जीत चुकी हैं।

PC:news18
PC:अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *