इंटरनेट डेस्क। इजरायल की कई देशों के साथ जंग छिड़ी हुई है। अब इस देश के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के घर पर फिर से हमला हुआ है। ये बेंजामिन नेतन्याहू के लिए किसी झटके से कम नहीं है। खबरों के अनुसार, अब पीएम नेतन्याहू के सीजेरिया स्थित घर पर फिर से हमला किया था।

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के घर की ओर दो फ्लेयर्स (आग के गोले) दागे गए थे। ये दोनों ही गोले बेंजामिन नेतन्याहू के घर के आंगन में गिरे। इजरायली पुलिस की ओर से पीएम के आवास पर हुए हमले की पुष्टि की है। हालांकि कि पुलिस की ओर से इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि हमला किसने किया और कहां से हुआ है। इस हमले के बाद से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

इजरायली सुरक्षा एजेंसी शिन बेट की ओर से इस संबंध में बयान जारी किया गया है। बयान में बताया गया है कि हमले के समय पीएम नेतन्याहू और उनका परिवार अपने आवास पर मौजूद नहीं थे। इस हमले से किसी भी प्रकार के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।

PC:livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *