इंटरनेट डेस्क। डोनाल्ड ट्रंप अगले महीने दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने वाले हैं। अमेरिका के भावी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शपथ लेने से पहले ही हमास के खिलाफ सख्त बयान दिया।

राष्ट्रपति चुनाव में कमला हैरिस को हराने वाले डोनाल्ड ट्रंप ने अब गाजा पट्टी में बंधक बनाए गए लोगों की रिहाई को लेकर हमास को चेतावनी दे डाली है। डोनाल्ड ट्रंप ने हमास को चेतावनी देते हुए बोल दिया कि अगर 20 जनवरी 2025 तक बंधकों को रिहा नहीं किया गया, तो मध्य पूर्व में तबाही मचा दी जाएगी।

खबरों के अनुसार, अमेरिका के भावी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने बयान में बोल दिया कि अगर बंधकों को रिहा नहीं किया गया तो अमेरिका मानवता के खिलाफ यह अपराध करने वालों को इतिहास की सबसे बड़ी सजा देगा। डोनाल्ड ट्रंप ने इसे अमेरिका की प्रतिष्ठा और न्याय के लिए गंभीर मुद्दा करार दिया है।
खबरों के अनुसार, 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हमास के हमले के दौरान 250 से अधिक लोगों को बंधक बनाया था।

PC:britannica
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *