इंटरनेट डेस्क। डोनाल्ड ट्रंप अगले साल जनवरी में अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने वाले हैं। शपथ लेने से पहले ही वह दुनिया की सुर्खियों में आ गए हैं। अब उन्होंने एक ऐसा कदम उठाया है, जिससे उनकी चर्चा दुनिया में होने लगी है।

खबरों के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ट्रूडो को एक ऐसा ऑफर दे दिया, जिसकी विश्वभर में चर्चा हो रही है। शपथ लेने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को ऑफर दिया कि अगर 25 प्रतिशत टैरिफ से कनाडा की अर्थव्यवस्था को खतरा है तो कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बना दीजिए।

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही कनाडा के पीएम से मजाक में ये बात कही हो, लेकिन टं्रप के मुंह से निकली इस बात के अपने मायने हैं। सोशल मीडिया पर भी इस संबंध में कई तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। यूजर्स की ओर से लोग इसे मजाक के रूप में नहीं ले रहे हैं।

PC:prabhatkhabar
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *