इंटरनेट डेस्क। फ्रांस में बुधवार को कुछ ऐसा हुआ है, जिसकी किसी को शायद उम्मीद रही होगी। यहां पर मिशेल बार्नियर की सरकार गिर गई है। बार्नियर सरकार को संसद में अविश्वास प्रस्ताव में हार का सामना करना पड़ा है।

ऐसा गत 60 वर्षों में पहली बार हुआ है। वामपंथी (एनएफपी) गठबंधन ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था, जिसके समर्थन में संसद में 331 सांसदों ने मतदान किया। सरकार गिराने के लिए केवल 288 वोट की ही जरूरत थी।

अविश्वास प्रस्ताव पर मिली हार के बाद बार्नियर सरकार की सत्ता में केवल तीन महीनों में ही विदाई हो रही है। अब प्रधानमंत्री मिशेल बार्नियर को राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को अपना इस्तीफा देना होगा। हाल ही में प्रस्तुत किया गया सामाजिक सुरक्षा बजट फ्रांस में सरकार गिरने का प्रमुख कारण रहा है। इस बजट में टैक्स बढ़ाने और खर्चों में कटौती के फैसले का वामपंथी और दक्षिणपंथी दलों ने कड़ा विरोध किया।

PC:indiatoday
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *