खेल डेस्क। भारत को अपनी कप्तानी में दो बार विश्व चैम्पियन बनवा चुके महेंद्र सिंह धोनी अब आईपीएल के आगामी संस्करण में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से मैदान पर जलवा दिखाते हुए नजर आए हैं। इससे पहले वह एक विशेष कारण से सुर्खियों में आए हैं।

विशेष बात ये है कि पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने मार्केट वेल्यू के मामले में बॉलीवुड के शहंशाह और बादशाह दोनों को पीछे छोड़ दिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, एमएस धोनी साल 2024 के पहले हाफ में मार्केट वेल्यू के मामले में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और किंग खान शाहरुख खान से आगे निकल गए हैं।

इस रिपोर्ट के अनुसार, इस साल के पहले हाफ में धोनी की 42 ब्रांड से डील हुई। ये अभिताभ बच्चन से एक और शाहरुख खान से आठ ज्यादा है। आपको बता दें कि एमएस धोनी को सीएसके ने आईपीएल-2025 के लिए रिटेन किया है। इसके लिए धोनी को केवल चार करोड़ मिलेंगे।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *