इंटरनेट डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए ये साल याद रखने वाला रहा है। इस साल टीम इंडिया ने दूसरी बार टी20 विश्व कप जीता, वहीं आईसीसी रैंकिंग में टॉप पोजीशन हासिल किया।

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने इस साल खिताबी मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से शिकस्त देकर टी20 विश्व कप जीता। भारतीय टीम को दूसरी बार यह खिताब जीतने के लिए 17 साल का समय लगा। इससे पहले टीम इंडिया ने महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में साल 2007 में टी20 विश्व कप जीता था। इस साल टीम इंडिया का टी20 विश्व कप जीतने का 17 साल का सूखा खत्म हुआ। वहीं इस साल टीम इंडिया का आईसीसी रैंकिंग के तीनों फॉर्मेट में जलवा देखने को मिला।

टीम इंडिया टेस्ट क्रिकेट में इस साल मार्च में 122 की रेटिंग के साथ टेस्ट रैंकिंग में टॉप पर थी। हालांकि अभी वह दूसरे स्थान पर है। नवंबर 2024 से भारतीय टीम वनडे रैंकिंग में टॉप पोजीशन बरकरार है। वहीं टी20 क्रिकेट में भी भारतीय टीम अभी शीर्ष पर है। वह नवंबर 2024 में 268 की रेटिंग के साथ टॉप पर पहुंची थी।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *