

वाराणसी । सांस्कृतिक नगरी काशी में सुर संगम संस्था द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं विश्व संगीत दिवस पर 21 जून रविवार को शुभ कुंज सुरम्य उद्यान प्रांगण में भव्य विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया संस्था की अध्यक्ष प्रोफेसर सीमा वर्मा ने योग का प्रशिक्षण एवं योगासन के महत्व पर प्रकाश डाला नियमित योग से शरीर मन और आत्मा जब जुड़ती है तो यह तनाव चिंता और थकान को काम करती है एकाग्र शक्ति बढ़ती है मानसिक शांति मिलती है शरीर लचीलापन और मजबूत बनता है भारतीय प्राचीन पद्धति के अनुसार योग को हमें अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनकर जीवन को स्वस्थ खुशहाल और संतुलित जीना चाहिए । इसके पश्चात योग प्रशिक्षक द्वारा आसन एवं प्राणायाम कराया गया ।रात्रि 8:00 बजे से विविध कार्यक्रमों के साथ विश्व संगीत दिवस का आयोजन किया गया शुभारंभ संस्था के पदाधिकारीगण एवं मुख्य अतिथि श्री लोकेश गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि द्वारा किया गया। प्रथम पुष्प के रूप में मां सरस्वती जी को नमन पुष्प समर्पित कर अतिथियों का स्वागत किया गया मुख्य अतिथि लोकेश गुप्ता जी एवं श्रीमती उर्मिला बेन को अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ से सम्मानित किया गया श्री शुद्धद्वैत समिति के अध्यक्ष सप्तम गृहआचार्य गोस्वामी 108 कल्याण राय महाराज जी द्वारा विश्व संगीत दिवस पर संस्था को शुभेच्छा व्यक्त कर बधाई दी गई आप श्री ने संगीत को लौकिक अलौकिक दोनों धाराओं को साकार कर नाद ब्रह्म के महत्व पर प्रकाश डाला । भारतीय शास्त्रीय संगीत से लोकधारा तक का प्रतिनिधित्व करता हमारा देश वसुधैव कुटुम्बकम् को चरितार्थ करते हुए विभिन्न बोलियों वाला है सुर संगम संस्था ने विभिन्न भाषा में गीत प्रस्तुति कर संगीत के प्रति अपने समर्पण को व्यक्त किया। बांग्ला गीत पागल हवा मराठी गीत बल्लव नखवा गुजराती गीत तारा स्वरूप न्यारा न्यारा तमिल , राजस्थानी भोजपुरी गीत की मधुर प्रस्तुति कर दर्शकों का खूब मन मोहा। कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम द्वारा किया गया ।कार्यक्रम का संचालन एवं निर्देशन बसंत कन्या महाविद्यालय प्रोफेसर सीमा वर्मा जी ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन अग्रसेन पीजी कॉलेज की वादन विभाग अध्यक्ष डॉक्टर नीता देशवाल द्वारा किया गया रिपोर्ट पठन श्रीमती विनीता गुजराती ने किया कार्यक्रम में शहर की गणमान्य नागरिक ,शिक्षक कलाकार ,रोलैंड ग्रुप के निदेशक श्री राजेश वर्मा ,वन गर्ल बैंड की निर्देशिका स्वरागिनी राज प्रिया सहित अन्य सुधि श्रोता उपस्थित थे।कार्यक्रममें प्रस्तुति रूपाली,अनिल लोकेश मैथिल पार्थ गोकुल सोने वाला ने दी। सुरसंगम द्वारा आयोजित ये कार्यक्रम अपने नए रूप में सफल रहा ।।
