भेलूपुर थानाक्षेत्र के रविन्द्रपुरी इलाके में बुधवार की सुबह अज्ञात बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। इस बात की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब शव की शिनाख्त करने की कोशिश की तो पता चला कि वह पिछले 30 सालों से इसी इलाके में भीख मांगकर अपना गुजारा करता था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी भेजवा दिया है। इसके बाद उसके परिजनों की तलाश में लग गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार व्यक्ति की उम्र 65 वर्ष बताई जा रही है। वही लोगों ने बताया कि व्यक्ति लगभग 34-35 वर्षों से रविंद्र पुरी तथा आसपास क्षेत्रों से भीख मांग कर अपना जीवन यापन करता था। स्थानीय लोगों ने देखा कि एक व्यक्ति औंधे मुंह गिरा हुआ था ।
तब लोग नजदीक पहुंचे और उसे उठाने की कोशिश की तो पता चला कि वह मर चुका है, जिसपर पुलिस को सूचना दी गयी।भेलूपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर मर्चरी भेजवा दिया गया है। शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *