वाराणसी। पार्षद, स्नातक एमएलसी, शिक्षक एमएलसी, विधायक, सांसद, उपराष्ट्रपति और राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए पांच बार पर्चा भरने वाले वाराणसी के रहने वाले नरेन्द्रनाथ दुबे अडिग का बुधवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया।

वरुणा पुल इलाके में रहने वाले अडिग अपनी अट्टहास और कविताओं के लिए भी जाने जाते थे। इस समय उनके घर पर शुभचिंतकों का तांता लगा हुआ है। अडिग ने 1984 में पहली बार विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था। वह लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ते रहे और उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के दौरान सुर्खियों में रहे। 2014 में वह उन लोगों में शामिल थे जिन्होंने वाराणसी सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ा था।साल 2012 के उपराष्ट्रपति चुनाव में समर्थन के लिए जरूरी 40 सांसदों के फर्जी लेटर पैड का इस्तेमाल और फर्जी हस्ताक्षर मामले में साल 2019 में आंध्र प्रदेश की सांसद के आरोप में ईओडब्ल्यू टीम ने अगस्त 2019 में गिरफ्तार किया था।
यूपी विधानसभा चुनाव लड़ने को तैयार काशी के नरेंद्र नाथ दूबे ‘अडि‍ग’ 1984 से अब तक उप चुनाव से लेकर राष्‍ट्रपति और उप राष्‍ट्रपति तक का नॉमिनेशन कर चुके थे। 2014 लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के खि‍लाफ भी ताल ठोकी, लेकिन जीत किसी में हासिल नहीं हुई। अडि‍ग के सुर्खि‍यों में आने की सबसे बड़ी वजह यह थी कि उन्‍होंने 2012 में उप राष्‍ट्रपति के चुनाव में नॉमिनेशन के लिए आंध्र प्रदेश के 40 सांसदों का फर्जी साइन कर पेपर्स जमा किए थे।
कई चुनावों में जमानत तक हुई थी जब्‍त

बता दें, एमए, एलएलबी की शि‍क्षा लिए अडि‍ग ने 1984 में पहली बार चिरईगांव विधानसभा का चुनाव लड़ा।

तब से आज तक जितने भी विधानसभा, लोकसभा, स्नातक विधान परिषद और उपचुनाव हुए सभी में नॉमिनेशन किया। इसके आलावा दो बार राष्ट्रपति और एक बार उप राष्ट्रपति का नॉमिनेशन किया, लेकिन हर बार मामला खारिज हो गया। सबसे खास बात यह है कि जितने भी चुनाव लड़े उनमे से कुछ किन्हीं कमियों के कारण कैंसिल हो गए, बाकि जो पूरे हुए उनमे से किसी में जमानत राशि नहीं बची।

चुनावों में प्रमुख रूप से नरेंद्र मोदी, केजरीवाल, मुख्‍तार अंसारी, अजय राय को चुनौती दे चुके थे। कभी नाक में रस्‍सी तो कभी उल्‍टा चलकर करते थे नॉमिनेशन। 48 लाख की प्रॉपर्टी के मालिक हैं अडि‍ग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *