लॉस एंजिलिस (अमेरिका) : दक्षिणी कैलिफोर्निया की 7-इलेवन दुकानों में लूटपाट की घटनाओं के संबंध में शुक्रवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। लूटपाट की इन घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गयी थी और तीन घायल हो गए थे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार शख्स क्षेत्र में हत्या और अपराध के अन्य मामलों में भी संदिग्ध हैं।

गौरतलब है कि सैन बर्नांडिनो, ओरेंज और रिवरसाइट काउंटी में सोमवार तड़के पांच घंटों के बीच 7-इलेवन की छह दुकानों और डोनट की एक दुकान में लूटपाट हुई थी। इसके बाद, लॉस एंजिलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से एक की उम्र 20 साल और दूसरे की 44 साल है। दोनों लॉस एंजिलिस के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि ये आरोपी लॉस एंजिलिस में नौ जुलाई को हुई हत्या मामले में भी संदिग्ध हैं। बदमाशों ने सोमवार को दो लोगों को उस समय गोली मारी थी, जब एक संदिग्ध ने एक अन्य व्यक्ति को लूटने की कोशिश की और उन्होंने बीच-बचाव करने की कोशिश की।सांता एना के मेयर विसेंते सर्मिएंतो ने कहा कि इन गिरफ्तारियों ने शहर में इस हफ्ते बने डर के माहौल को खत्म कर दिया है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *