इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान में कल से शुरू होने वाले दो दिवसीय शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के लिए सिक्योरिटी की कमान इस बार सेना संभालेगी। इसमें भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और चीनी प्रधानमंत्री ली कियांग सहित कई नेता बड़े नेता भाग लेंगे।

इस शिखर सम्मेलन को लेकर एक प्रकार से लॉकडाउन लगा दिया गया है। पाकिस्तान की शहबाज सरकार ने अपनी स्थानीय पुलिस और रेंजर्स पर भरोसा नहीं कर इसके लिए इस्लामाबाद और रावलपिंडी में सेना को तैनात कर दिया गया है।

यहां पर सेना के करीब 10,000 जवान और कमांडो तैनात किए गए हैं। सुरक्षा को देखते हुए यहां पर 12 से 16 अक्टूबर तक शादी के हॉल, कैफे, रेस्टोरेंट और क्लब बंद करवा दिया गया है।

पाकिस्तानी सरकार और सेना की ओर से व्यापारियों और होटल के मालिकों नियमों का पालन नहीं होने पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। इसी के तहत 14 और 16 अक्टूबर को इस्लामाबाद और रावलपिंडी में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का ऐलान कर दिया गया है।

PC:hindi.news18

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *