रामनगर पालिका परिषद के वाराणसी नगर निगम में विलय से प्रसन्न, रामनगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने माँ मंशा देवी के मन्दिर में की पूजा-अर्चना। कार्यकर्ताओं ने विधायक कैन्ट सौरभ श्रीवास्तव को भी बुलाया। विधायक के साथ सभी कार्यकर्ताओं ने माँ मंशा देवी से रामनगर के चहुँमुखी विकास की कामना की।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि अब काशी की तर्ज पर रामनगर का विकास संभव हो सकेगा। भ्रष्टाचार, कदाचार, अनाचार से मुक्ति मिलेगी। यशस्वी प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की पैतृक भूमि के साथ न्याय हो सकेगा।

सभी ने एक स्वर से भाजपा सरकार के इस निर्णय की भूरि भूरि प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *