काशी| राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कशी द्वारा भाई बहन के स्नेह का महापर्व एवं सनातन धर्मावलंबियों के प्रमुख त्योहारों में से एक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया| काशी के विभिन्न क्षेत्रों की सेवा बस्तियों में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक पहुंचे, जहाँ रक्षासूत्र बांधा, तिलक लगाकर मिठाई खिलाने के साथ बहनों को उपहार भी भेंट किया|
काशी उत्तर भाग के चेतसिंह नगर, हनुमानपुरा बस्ती शाखा, पितृकुंड, गौतम नगर के प्रताप शाखा के स्वयंसेवकों ने हरिया बस्ती की सेवा बस्ती में पहुंचकर रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया | भारतेंदुनगर के दो सेवा बस्तियों समेत बेनिया शाखा के 23 स्वयंसेवको ने बेनिया बस्ती की सेवा बस्ती में 40 परिवारों से संपर्क कर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। इसके अतिरिक्त स्वयंसेवकों ने प्रेमचंद शाखा के द्वारा रक्षाबंधन पर्व शाखा के सेवा बस्ती में मनाते हुए प्रेमचंद नगर के सेवा प्रमुख व व्यवस्था प्रमुख के नेतृत्व में मनाया गया|
काशी दक्षिण भाग के सभी नगरों में भी रक्षाबंधन उत्सव मनाया गया। कबीर नगर में स्वयंसेवकों ने सेवा बस्तियों में रक्षासूत्र बांधकर मिष्ठान वितरित किया। तत्पश्चात बहनों को उपहार भेंट किया। दुर्गा शाखा के लहरतारा – फुलवरिया क्षेत्र में पाँच जगहों पर सेवा बस्तियों में जाकर समाज के अंतिम पायदान में निवास करने वाली सभी मातृशक्ति और बहनों से रक्षासूत्र बंधवाकर उन्हें साड़ी और मिठाई वितरण किया गया और छोटे बच्चो में मिठाईयां बांटी गई। इस दौरान प्रमुख रूप से विशेश्वर राय जी, रोहित जी, आरुणी जी, राकेश पांडेय जी, दुर्गेश जी, सेवा प्रमुख राजन जी आदि उपस्थित थे। इसकेे अतिरिक्त माधव नगर में भी स्वयंसेवकों ने रक्षाबंधन उत्सव मनाया।
—
सेवा में,
सम्पादक/संवाददाता
समाचार पत्र / इलेक्ट्रानिक मीडिया
वाराणसी
महोदय,
अनुरोध है कि उपरोक्त प्रेस विज्ञप्ति को अपने सम्मानित समाचार पत्र/चैनल के माध्यम से प्रकाशित/प्रसारित करने की कृपा करें।
कार्यालय
विश्व संवाद केंद्र, काशी
