आजादी के अमृत महोत्सव स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को कबीरचौरा स्थित मंडलीय चिकित्सालय में ब्लड बैंक के कंपोनेंट यूनिट में उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ 1363 के जिलाध्यक्ष कमल कुमार सिंह के नेतृत्व में 31 यूनिट रक्तदान किया गया।
इस दौरान कमल कुमार सिंह ने कहा कि संस्था प्रत्येक वर्ष रक्तदान का आयोजन करती चली आ रही है।
कार्यक्रम का संचालन संयोजक हनी सेठ एवं धन्यवाद ज्ञापन शेख इकराम ने किया।
इस दौरान मानिकराव पाटील, कृष्ण कुमार सेठ, रवि सर्राफ, राकेश वर्मा, श्याम सुंदर सिंह, कमल कुमार सिंह, किशोर कुमार सेठ, सुहास पाटिल, रामलाल सेठ, जतिन रस्तोगी, उमेश उपाध्याय, बजरंग लाल सेठ, दीपक कुमार सेठ, श्याम कुमार सर्राफ, भक्ति मैति, संतोष पाटिल, अन्ना मोरे, विनोद कुमार सेठ, हनुमान शिंदे आदि मौजूद रहे।
भवदीय
किशोर कुमार सेठ
जिला महामंत्री
उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ, वाराणसी
