भारत वर्ष करोड़ों लोगों के बलिदान को हमेशा स्मरण करेगा जिन्होंने भारत की एकता व अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी
वाराणसी 14 अगस्त। शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस पर भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय के नेतृत्व में रविवार को सभी मंडलों से मौन जुलूस निकाली गई।
मौन जुलूस के पश्चात संक्षिप्त गोष्ठियों में वक्ताओं ने कहा कि नेहरू के सत्ता लोभ में लाखों लोगों की बलि चढ़ी। देश के करोड़ों लोगों ने विभाजन की विभीषिका को झेला है। असहनीय यातनाएं व पीड़ाएं भोगी हैं। विभाजन विभीषिका दिवस स्मृति दिवस पर हम उन सभी को श्रद्धा व स्मरण करते हैं, जिन्होंने मानव इतिहास की सबसे बड़ी विभीषिका झेली है। इस त्रासदी के घाव बहुत गहरे हैं।
वक्ताओं ने कहा कि भारत वर्ष उन करोड़ों लोगों के बलिदान को हमेशा स्मरण करेगा, जिन्होंने भारत की एकता व अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।
कैंट मंडल की ओर से मंडल अध्यक्ष अभिषेक वर्मा गोपाल के नेतृत्व में रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर से तिलक प्रतिमा सिगरा तक मौन जुलूस निकाली गई।
महामना मंडल में मंडल अध्यक्ष जगन्नाथ ओझा के नेतृत्व में अस्सी चौराहा से सोनारपुरा चौराहा तक मौन जुलूस निकाली गई।
श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल में जितेंद्र यादव के नेतृत्व में लाल कुटिया व्यायामशाला नई बस्ती से गोदौलिया चौराहा तक मौन जुलूस यात्रा निकाली गई।
मध्यमेश्वर मंडल में संदीप चौरसिया के नेतृत्व में जैतपुरा स्थित ज्वरहरेश्वर महादेव मंदिर से डीएवी कॉलेज तक मौन जुलूस निकाली गई।
काशी विश्वनाथ मंडल में मंडल अध्यक्ष नलिन नयन मिश्र के नेतृत्व में गोलघर से मौन जुलूस निकाली गई।
बागेश्वरी मंडल में मंडल अध्यक्ष सिद्धनाथ शर्मा के नेतृत्व में मलदहिया स्थित पटेल चौराहा से तेलिया बाग स्थित पटेल धर्मशाला तक मौन जुलूस निकाली गई।
सारनाथ मंडल में मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह के नेतृत्व में हुकूलगंज से पांडेयपुर बघवानाला तक मौन जुलूस निकाली गई।
राजर्षि मंडल में रतन कुमार मौर्या के नेतृत्व में मंडल कार्यालय से राजर्षि प्रतिमा तक मौन जुलूस निकाली गई।
दीनदयाल मंडल में मंडल अध्यक्ष गोपाल जी गुप्ता के नेतृत्व में पियरी पुलिस चौकी से लहुराबीर स्थित चंद्रशेखर आजाद पार्क तक मौन जुलूस निकाली गई।
रविदास मंडल में शत्रुघ्न पटेल, रामनगर मंडल में अजय प्रताप सिंह, धूपचंडी मंडल में कमलेश सोनकर तथा छावनी मंडल में राम मनोहर द्विवेदी के नेतृत्व में मौन जुलूस निकाली गई।
इस दौरान मुख्य रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, महापौर मृदुला जायसवाल, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, प्रदीप अग्रहरि, राकेश शर्मा, डॉ अशोक राय, डॉक्टर सुनील मिश्रा, आत्मा विशेश्वर, डॉक्टर आलोक श्रीवास्तव, साधना वेदांती, डॉक्टर गीता शास्त्री, अभिषेक मिश्रा, इंजीनियर अशोक यादव, मधुकर चित्रांश, एडवोकेट अशोक जाटव, नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी, अशोक पटेल, राहुल सिंह, मीडिया प्रभारी किशोर सेठ, डॉ अनुपम गुप्ता, नीरज जयसवाल, बृजेश चौरसिया, डॉक्टर हरि केशरी, किशन कनौजिया, मधुप सिंह, दिलीप साहनी, विवेक मौर्य, डॉ रचना अग्रवाल, धीरज गुप्ता, कुणाल पांडे मन्नू राय, रवि राय हिलमिल सहित सभी पार्षद, पूर्व पार्षद प्रत्याशी, मंडल पदाधिकारी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर तक कार्यकर्ता शामिल रहे।
भवदीय
किशोर कुमार सेठ
मीडिया प्रभारी
भाजपा महानगर वाराणसी
