वाराणसी में हर घर तिरंगा अभियान के तहत हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी व वाराणसी विकास प्राधिकरण के मानद सदस्य अंब रीश सिंह भोला के नेतृत्व में रविवार शाम को विशाल तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। रैली को लेकर युवाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान हजारों की संख्या में युवा बाइक पर देश की आन बान शान तिरंगे के साथ रैली में शामिल हुए. बाइक रैली पर जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर रैली का अभिनंदन किया. रैली वाहिनी के कार्यालय गोरक्षनाथ मंदिर मैदागिन से शुरू हुई। इस दौरान पदाधिकारी व कार्यकर्ता बाइक पर तिरंगा लहराते हुए निकले। लोगों का काफिला देखने लायक था। रैली बुलानाला, चौक, गोदौलिया, लक्सा, सिगरा होते हुए ‌भारत माता मंदिर सिगरा पर समाप्त हुई। रैली के दौरान लगाए गए देश भक्ति के नारों से आसमान भी गुंजायमान हो गया। अंबरीश सिंह भोला ने कहा कि रैली से लोगों में जागरूकता पैदा हो रही है, जो राष्ट्रहित के लिए बहुत जरूरी है। इस मौके पर महानगर प्रभारी मनीष मिश्रा , महानगर सयोंजक सुनील कुशवाहा, महानगर मीडिया प्रभारी अश्वनी गुप्ता, महानगर मंत्री दिनेश, बाबू यादव, मनीष वर्मा ,उमेश सिंह, सनी गुप्ता , गप्पू सिंह, विनय चौरसिया, ओम प्रकाश जायसवाल, किसान मोर्चा के महानगर अध्यक्ष योगेश पिंकू जी विश्वास जायसवाल, 12 मण्डल इकाई के समस्त पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *