अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जो समय समय पर छात्रों की समस्याओं को लेकर रचनात्मक एवं आंदोलनात्मक तरीके से छात्रों की आवाज बनने का कार्य करता है।
इसी संदर्भ में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रतिनिधि मंडल महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति के समक्ष 9 सूत्री मांगों को लेकर पहुंचा लेकिन कुलपति महोदय कार्यालय छोड़ भाग खड़े हुए।

आभाविप की प्रमुख मांग विश्वविद्यालय परिसर में पी०ए०सी० बल को हटाना एवं तत्काल प्रभाव से छात्रों के लिए छात्रावास आवंटित करना,विश्वविद्यालय में कैंटीन व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करना, कृषि छात्रों हेतु प्रयोगशाला एवं कृषि फॉर्म उपलब्ध करना, विश्वविद्यालय एवं विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालय में विषय अनुसार शिक्षकों की रिक्तियां पूर्ण करना, एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार पुस्तके उपलब्ध कराना है।

आभाविप 11 बजे से ही धरना कर रही है औऱ ये आंदोलन तब तक अनवरत चलता रहेगा जब तक कुलपति आभाविप की मांगों को स्वीकार ना कर ले।

विभाग संयोजक शुभम जी ने कहा कि की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्रों के लिए सदैव कार्य करती है ये आंदोलन जारी रहेगा, आभाविप किसी भी स्थिति में पीछे नहीं हटेगी यह धरना अनवरत चलता रहेगा जब तक कुलपति महोदय स्वयं सभी मांगों को स्वीकार नहीं करते अन्यथा की स्थिति में विद्यार्थी परिषद आमरण अनशन के लिए बाध्य होगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशाशन की होगी।

इकाई अध्यक्ष आकाश ने कहा नौं सूत्रीय मांगों पर प्रकाश डालते हुए विश्वविद्यालय के नाकामियों को बताया और उसे जल्द से जल्द ठीक करने की चेतावनी दी।।

उक्त अवसर पर महामंत्री अभिषेक सोनकर, प्रिया, दीक्षा, जान्ह्वी, दीपक, विकल्प, रामेश्वर, अनुपन, दिव्यांश, आकाश जी एवं विश्वविद्यालय इकाई के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *