वेल्डन | कनाडा के सस्कैचेवान प्रांत में धारदार हथियार से 10 लोगों की हत्या के मामले में एक संदिग्ध की मौत हो गई है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि जांच में पता चला है कि मृतक ने आत्महत्या नहीं की। पुलिस एक अन्य संदिग्ध की तलाश कर रही है। रेजिना पुलिस प्रमुख इवान ब्रे ने कहा कि डेमियन सैंडरसन (31) मृत पाया गया और उसका भाई माइल्स सैंडरसन (30) फरार है। डेमियन का शव उस स्थल पर पाया गया जहां धारदार हथियार से लोगों की हत्या की गई थी। पुलिस का मानना है कि माइल्स, सस्कैचेवान की राजधानी रेजिना में हो सकता है।

आरसीएमपी कमांडिग अफसर सहायक आयुक्त रहोंडा ब्लैकमोर ने कहा, “उसका शव, तलाशी लिए जा रहे एक घर के बाहर घास पर पाया गया। उसके शव पर घाव के निशान थे। अभी तक यह माना जा रहा है कि उसने आत्महत्या नहीं की।” मूलनिवासी समुदाय और पास के शहर में धारदार हथियार से श्रृंखलाबद्ध तरीके से लोगों की हत्या करने के दो दिन बाद संदिग्ध का शव मिला। इस घटना में 1० लोगों की मौत हो गई थी और 18 घायल हो गए थे।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *