उलानबटोर : मंगोलिया की यात्रा करने वाले पहले भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंहको देश के राष्ट्रपति ने बुधवार को एक घोड़ा उपहार स्वरूप दिया। सात वर्ष पूर्व मंगोलिया की यात्रा पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी ऐसा ही तोहफा मिला था।

सिह ने सफ़ेद घोड़े की तस्वीर के साथ बुधवार को ट्वीट किया, “मंगोलिया में मेरे खास दोस्तों की ओर से दिया गया विशेष उपहार। मैंने इस सुंदर घोड़े का नाम ‘तेजस रखा है। राष्ट्रपति खुरेलसुख को धन्यवाद। मंगोलिया को धन्यवाद।” सिंहने मंगलवार को मंगोलिया के राष्ट्रपति उखनागिन खुरेलसुख से मुलाकात कर द्बिपक्षीय संबंधों की समीक्षा की। उन्होंने ट्वीट किया, “उलानबटोर में मंगोलिया के राष्ट्रपति यू. खुरेलसुख से अच्छी मुलाकात हुई। मैं उनसे पिछली बार 2018 में मिला था जब वह देश के प्रधानमंत्री थे। हम मंगोलिया के साथ बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2015 में मंगोलिया की यात्रा पर गए थे तब उनके समकक्ष सी. साईखानबिलेग ने उन्हें एक भूरा घोड़ा भेंट किया था।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *