लंदन : ब्रिटेन की नव नियुक्त प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने भारतीय मूल की सुएला ब्रेवरमैन को गृह मंत्री नियुक्त करने समेत अपनी कैबिनेट के शीर्ष पदों पर नियुक्ति की मंगलवार को घोषणा की।

कंजर्वेटिव पार्टी के नेता के चुनाव में शुरुआत में ट्रस के खिलाफ खड़ी हुई ब्रेवरमैन ने मुकाबले से बाहर होने के बाद पूर्व वित्त मंत्री एवं भारतीय मूल के ऋषि सुनक के बजाय ट्रस को अपना समर्थन दिया था। गोवा और तमिल विरासत से संबंध रखने वाली 42 वर्षीय ब्रेवरमैन को गृह मंत्री के पद के रूप में उसका इनाम मिला है। वह प्रीति पटेल की जगह लेंगी, जिन्होंने सोमवार को निवर्तमान प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। इसके अलावा ट्रस की शीर्ष टीम में थेरेसी कॉफ़े को उप प्रधानमंत्री और क्वासी क्वार्टेंग को वित्त मंत्री बनाया गया है। जेम्स क्लेवेरली को विदेश मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है। वेंडी मॉर्टन को ट्रेजरी की संसदीय मंत्री नियुक्त किया गया है और वह टोरी दल की पहली मुख्य सचेतक बन गई हैं।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *