बर्लिन | जर्मन एयरलाइन कंपनी लुफ्थांसा के पायलटों का प्रतिनिधित्व करने वाली एक यूनियन ने कहा है कि अगर कंपनी ने वेतन वृद्धि पर बातचीत में उन्हें कोई “गंभीर” प्रस्ताव नहीं दिया तो वे बुधवार से दो दिवसीय हड़ताल शुरू करेंगे। एक सप्ताह में पायलटों की यह दूसरी हड़ताल होगी। शुक्रवार को की गई हड़ताल के कारण सैकड़ों उड़ानें रद्द हो गई थीं। द वेरिनिगुंग कॉकपिट यूनियन ने अपने सदस्यों के लिए वेतन में इस वर्ष 5.5 प्रतिशत और 2023 में 8.2 प्रतिशत वृद्धि की मांग की है। पायलट नए वेतन और अवकाश नियमों की मांग भी कर रहे हैं। विमानन कंपनी ने कहा कि इन कदमों से उसके कर्मचारियों को वेतन देने की लागत में 40 प्रतिशत की वृद्धि हो जाएगी और दो साल में अतिरिक्त 90 करोड़ यूरो खर्च करने पड़ेंगे।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *