वाशिगटन : अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि दक्षिण तथा मध्य एशियाई मामलों के सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लू की भारत यात्रा का मकसद दोनों देशों के बीच संबंधों को प्रगाढ़ करना है। लू की अगुवाई में अमेरिका का एक प्रतिनिधिमंडल पांच से आठ सितंबर तक भारत यात्रा पर है।

विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा, ”यह अमेरिका-भारत समग्र वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को प्रगाढ़ करने के लिए है। प्रतिनिधिमंडल भारतीय अधिकारियों से मुलाकात करेगा। ये लोग इस पर चर्चा करेंगे कि स्वतंत्र ,खुले ,जुड़े ,समृद्ध और मजबूत हिद प्रशांत को समर्थन देने के वास्ते भारत तथा अमेरिका के बीच सहयोग को किस प्रकार से बढ़ाया जा सकता है। एक प्रश्न के उत्तर में पटेल ने कहा, ” सहायक विदेश मंत्री लू व्यापार जगत से जुड़े अधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे और इस बात पर विचार विमर्श होगा कि कैसे भारत अगले 25 वर्षों में वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं का केन्द्र बन सकता है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *