इस्लामाबाद | पाकिस्तान में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढè में कम से कम 54 लोगों की मौत हो गई और अन्य छह घायल हो गए। पाकिस्तान राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने बुधवार को यह जानकारी दी। एनडीएमए की ओर से मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों में बाढ से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में जान गंवाने वालों में 18 बच्चे और 10 महिलाएं भी शामिल हैं।

एनडीएमए ने कहा कि जून के मध्य से मानसूनी बारिश और बाढè से पाकिस्तान में मरने वालों की संख्या बढèकर करीब 1,481 हो गई है तथा 12,748 अन्य घायल हुए हैं। इसके अतिरिक्त, 1,755,281 घरों को नुकसान पहुंचा है। जबकि देश भर में करीब 9,08,137 मवेशी बाढè की गिरफ्त में आने से मारे गए हैं।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *