कोलंबो: गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे श्रीलंका ने ऋण पुनर्गठन में मदद के लिए चुनी गई विदेशी ऋण सलाहकार फर्म लैजार्ड के जरिये भारत, चीन और जापान के साथ बातचीत की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पड़ोसी मुल्क ने लैजार्ड को द्बिपक्षीय और अन्य ऋण धारकों के साथ चर्चा करने के लिए काम पर रखा है। इस बारे में श्रीलंका के मंत्री रमेश पाथीराना ने समाचार पत्र आइसलैंड के हवाले से कहा,” बातचीत जारी है और उम्मीद है कि इस सिलसिले में आम सहमति बन जाये। अंर्तराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से मदद पाने के लिये श्रीलंका के लिए ऋण पुनर्गठन काफी अहम है। आईएमएफ का कहना है कि श्रीलंका के लेनदारों से ऋण राहत और बहुपक्षीय भागीदारों से अतिरिक्त वित्तपोषण की जरूरत होगी ताकि ऋण स्थिरता सुनिश्चित करने और वित्तपोषण अंतराल को बंद करने में मदद मिल सके।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *