नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को जॉर्जिया मेलोनी को इटली के आम चुनावों में उनकी पार्टी की जीत के लिए बधाई दी और कहा कि वह दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने को लेकर उत्सुक हैं।
Congratulations @GiorgiaMeloni for leading your party @FratellidItalia to victory in the Italian general elections. We look forward to working together to strengthen our ties.
— Narendra Modi (@narendramodi) September 28, 2022
मेलोनी ‘ब्रदर्स ऑफ इटली पार्टी की प्रमुख हैं। उन्होंने दक्षिणपंथी दलों के गठबंधन का नेतृत्व किया जो जीत की ओर अग्रसर है और वह देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनने के लिए तैयार हैं। मोदी ने मेलोनी को बधाई देते हुए ट्वीट किया, ”दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने और मिलकर काम करने को लेकर आशान्वित हूं।
