क्लीवलैंड : अमेरिका के क्लीवलैंड शहर में बृहस्पतिवार को नाई की एक दुकान में हुई गोलीबारी में पांच लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना अपराह्न लगभग तीन बजकर 10 मिनट पर ‘आई फिक्स अग्ली नामक दुकान में हुई जब अंदर घुसे एक व्यक्ति ने लोगों पर गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गया। उसने बताया कि गोलीबारी में घायल हुई 29 वर्षीय महिला और 19 से 34 साल के बीच के चार पुरुषों को अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस के अनुसार गोलीबारी की वजह नहीं पता चल पाई है और इस सिलसिले में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *