वाराणसी । रोटरी क्लब वाराणसी गंगा द्वारा होटल हिंदुस्तान इंटरनेशनल में मुख्य अतिथि दयाशंकर मिश्र दयालु गुरु के द्वारा तीन एंबुलेंस का वितरण मारवाड़ी अस्पताल, बिरला अस्पताल एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन को किया गया, एंबुलेंस वितरण का कार्य रोटरी क्लब द्वारा प्रदेश ग्राट के जरिए दिया गया, उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि दयाशंकर मिश्र दयालु गुरु ने कहा कि यह बहुत बड़ा सेवा का कार्य है, इस तरह के ऐतिहासिक कार्यक्रम को करके रोटरी गंगा ने बहुत बड़ा कार्य किया है, और मरीजों की सेवा इससे होगी, कई लोगों की जान भी बचाई जा सकती है, और यह छोटी एंबुलेंस है तो कहीं बहुत आराम से आ जा सकती है इसकी जितनी भी तारीफ जाए कम है, उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब का उद्देश्य समाज सेवा है, और इसके कई स्थाई सेवा कार्यक्रम पूरे भारत में संचालित किया जा रहे हैं। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ आशुतोष अग्रवाल ने बताया कि रोटरी क्लब द्वारा इस वर्ष $30000 की ग्रांट स्वीकृत की गई है, जो अपने आप में बहुत ही बड़ा महान कार्य है, इसके जरिए करोड़ों की सेवाएं प्राप्त हो रही है। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब वाराणसी गंगा को यह ग्रांट रोटरी फाउंडेशन द्वारा प्राप्त हुई है, रोटरी फाउंडेशन ने लगभग 20000 डॉलर एवं रोटरी गंगा ने 1000 डॉलर प्रदान किए हैं, जो अपने आप में एक प्रतिमान है, तीन एंबुलेंस और आनी है, और तीन एंबुलेंस आज दिए जा रही है, उन्होंने रोटरी क्लब वाराणसी गंगा के मुक्त कंठ से सराहना की, और कहा कि बहुत बड़ा यह काम है, जो तारीफ के काबिल है, स्वागताध्यक्ष के डी अग्रवाल जी ने कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डाला और उन्होंने बताया कि मुझे एंबुलेंस के लिए सहयोग करने पर बहुत खुशी हो रही है, और मैं अपनी स्वेच्छा से 10000 डॉलर का योगदान किया है विशिष्ट अतिथि श्री दिनेश गर्ग गर्ग जी ने कहा कि रोटरी क्लब वाराणसी गंगा ने प्रत्येक क्षेत्र में अपनी सेवाएं दी है, और 125 सेवा कार्य संपन्न कराये हैं। कार्यक्रम का संयोजन धर्मेंद्र गोयल जी द्वारा किया गया, स्वागत विनोद अग्रवाल जी द्वारा किया गया सचिव रिपोर्ट रितेश कुमार जी द्वारा प्रस्तुत की गई।कार्यक्रम का सफल संचालन चार्टर अध्यक्ष दीपक अग्रवाल द्वारा किया गया एवं धन्यवाद प्रकाश दीपक माली द्वारा किया गया। पूर्व गवर्नर हरिमोहन शाह जी, संजय अग्रवाल जी, बालाजी एवं उत्तम अग्रवाल जी ने भी अपना आशीर्वाद प्रदान किया।उक्त अवसर पर शशांक अग्रवाल जी योगेश रुपानी जी डिस्ट्रिक्ट की प्रथम महिला डॉक्टर अनु अग्रवाल जी ने भी अपने विचार प्रकट किया ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *