इंटरनेट डेस्क। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू द्वारा ईरान हमले को लेकर बनाए गए एक चौंकाने वाले प्लान का खुलासा हुआ है। इसके तहत नेतन्याहू और खुफिया एजेंसी मोसाद के प्रमुख रोमन गोफमैन कथित तौर पर 27 अक्टूबर को हुए इजरायली चुनाव से ठीक पहले ईरान पर बड़ा हमला करना चाहते थे।
हालांकि, अमेरिका को इसकी भनक लगने के बाद उनका ये प्लान फेल हो गया। उन्हें इसे रोकना पड़ा। खबरों के अनुसार, इजरायल के वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों ने इस प्रस्तावित अभियान का विरोध किया था। उन्हें ईरान के साथ तनाव बहुत ज्यादा बढ़ने से देश में होने वाले चुनाव प्रभावित होने का डर था।
बताया जा रहा है कि हालांकि सुरक्षा चिंताओं के बावजूद अभियान की तैयारियां जारी थीं, लेकिन एक इजरायली सुरक्षा ऑपरेटिव की गलती से अमेरिको इस गुप्त प्लान का पता चल गया। इसके बाद अमेरिका ने तुरंत कदम उठाते हुए इस ऑपरेशन को रुकवा दिया। हालांकि नेतन्याहू के कार्यालय की ओर से इन दावों को खारिज कर दिया गया है।
PC: indiatv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
