इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान में आर्थिक संकट भयंकर तरीके से गहरा गया है, यहा लोगों को खाने के लिए आटे तक के लिए तरसना पड़ रहा है। हालांकि इस भूखमरी का जिम्मेदार कौन है ये तो पाकिस्तान की जनता तो तय करना है। लेकिन हालात यही रहे तो वो दिन दूर नहीं जब लोग भूख से मरेंगे।

यहां प्याज से लेकर आटा तक के दाम आसमान पर पहुंच गए है। हालात यह है की यहां दूध चावल तक लोगों को नहीं मिल पा रहा है। हालात यह है की आटे के लिए सड़कों पर घमासान मचा हुआ है। सोशल मीडिया पर आई फोटों और वीडियों अनुसार लोग यहां आटे की बोरी के लिए आपस में झगड़ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार आटा प्याज की कीमतों की बात करें तो आटे का दाम 150 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है। इसके साथ ही प्याज की कीमते 220 रुपए किलो हो रही है। बासमती चावल की कीमत 146 रुपये प्रति किलो तो सरसों के तेल का दाम 374 रुपये प्रति लीटर से उछलकर 532 रुपये हो गए है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *