इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान के इस समय आर्थिक हालात सही नहीं है और स्थिति यह है की वहां लोगों कों आटे दाल के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है। ऐसे में पाकिस्तान प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का भारत को लेकर एक बड़ा बयान सामने आया है। इस बयान के बाद मानों ऐसा लग रहा है की जैसे पाकिस्तान बहुत ही ज्यादा सुधरने वाला है।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा की पाकिस्तान ने भारत के साथ तीन युद्ध लड़े हैं और इन यु़द्धों से पाकिस्तान को सबक मिल गया है। शहबाज ने एक टीवी इंटरव्यू के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा की भारत और पाकिस्तान पड़ोसी हैं और दोनों को एक दूसरे के साथ ही रहना है।
साथ ही उन्होंने कहा की यह हम पर निर्भर करता है कि हम शांति से रहें, तरक्की करें या फिर एक दूसरे से झगड़कर अपना समय और संसाधन बर्बाद करें। इन सबकों सुनने के बाद ऐसा लग रहा है जैसे पाकिस्तान भारत के साथ शांति चाहता है और समझोता करना चाहता है की आगे से कोई गलतिया नहीं होगी। लेकिन पाकिस्तान की किसी भी बात पर विश्वास नहीं किया जा सकता है।
