सिडनी : न्यूजीलैंड से आए क्वांटास के एक विमान ने बुधवार को समुद्र के ऊपर से गुजरने के दौरान मदद के लिए संदेश जारी किया जिसके बाद विमान को सिडनी हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतार लिया गया। न्यूजीलैंड के ऑकलैंड से आने के बाद ‘क्वांटास फ्लाइट 144 के लिए आपातकालीन सेवाएं रवाना हुईं।

कई समाचार वेबसाइट ने बताया कि प्रशांत महासागर के ऊपर उड़ रहे विमान के एक इंजन ने काम करना बंद कर दिया था। बोइंग 737 जेट में दो इंजन हैं। एयरसर्विसेज ऑस्ट्रेलिया के अनुसार, जब कोई उड़ान गंभीर और आसन्न खतरे में होती है और तत्काल सहायता की आवश्यकता होती है, तो मदद के लिए एक संदेश जारी किया जाता है।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *