वेलिंगटन : न्यूजीलैंड के शिक्षा मंत्री क्रिस हिपकिस का देश का अगला प्रधानमंत्री बनना तय है। दरअसल, 44 वर्षीय हिपकिंस मौजूदा प्रधानमंत्री जैसिडा आर्डेन की जगह लेने के लिए प्रधानमंत्री पद की चुनावी दौड़ में हिस्सा लेने वाले एकमात्र उम्मीदवार हैं। हालांकि, हिपकिंसको प्रधानमंत्री बनने के लिए रविवार को संसद में अपनी लेबर पार्टी के साथियों का समर्थन हासिल करना होगा, लेकिन यह एक केवल एक औपचारिकता भर है। करीब साढ़े पांच साल शीर्ष पद पर रहीं आर्डेन ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा कर 50 लाख की आबादी वाले अपने देश को चौंका दिया था कि वह प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे रही हैं।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *