इंटरनेट डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज से टी20 सीरीज की शुरूआत होने जा रही है। सीरीज का पहला मैच झारखंड के रांची में खेला जाएगा और भारत अपनी जीत का सफर जारी रखना चाहेगा। ऐसे में न्यूजीलैंड भी चाहेगा की वो भी इस सीरीज को जीते और हार के कम्र को खत्म करें।
वैसे इस सरीज में भारत की और से टीम के तीन स्टार खिलाड़ी मैदान में नहीं उतरेंगे इन खिलाड़ियों को इस सीरीज में आराम दिया गया है। ऐसे में भारत के लिए भी ये सीरीज जीतना आसान नहीं होगा। भारत को भी इस सीरीज में जीत के लिए पसीना बहाना होगा।
पंड्या के सामने ये भी एक चुनौती होगी। टीम में रोहित शर्मा, विराट कोहली, और केएल राहुल नहीं खेल रहे है। ऐसे में पंड्या के सामने युवाओं की टीम को लेकर मैदान में उतरना होगा और मैच के साथ साथ सीरीज को जीतना भी होगा।
