सैंटियागो (चिली)। शीर्ष वरीयता प्राप्त और घरेलू दर्शकों के चहेते क्रिस्टियन गारिन हमवतन अलेंजाद्रो ताबिलो से सीधे सेटों में हारकर चिली ओपन टेनिस टूर्नामेंट से बाहर हो गये।

ताबिलो ने इस क्ले कोर्ट टूर्नामेंट में गारिन को 6-3, 6-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी जहां उनका मुकाबला सर्बिया के मियोमीर केसमानोविच से होगा जिन्होंने ब्राजील के मैथियस पुसिनेली को 6-2, 6-0 से हराया।

स्पेन के चौथी वरीयता प्राप्त पेड्रो मार्टिनेज ने हमवतन जाउम मुनार को 6-4, 5-7, 7-5 से हराया और अब उनका सामना जर्मनी के यानिक हैंफमैन से होगा। हैंफमैन ने ब्राजील के थियागो सेबोथ को 6-1, 6-3 से पराजित किया।

अन्य क्वार्टर फाइनल में स्पेन के दूसरी वरीयता प्राप्त अल्बर्ट रामोस विनोलस का सामना अर्जेंटीना के फ़ेसुंडो बैगनिस और अर्जेंटीना के सेबेस्टियन बेज का सामना ब्राजील के थियागो मोंटेरो से होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *