इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ का निधन हो गया है। वो 2016 से दुबई में रह रहे थे और उन्होंने पाकिस्तान को छोड़ दिया था। बताया जा रहा है की वो काफी समय बीमार थे और उनका इलाज अस्पताल में जारी था। वहीं उन्होंने अंतिम सांस ली। निधन के बाद पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा हम अल्लाह के हैं और हम सभी को उसी के पास लौटना है।
जानकारी के मुताबिक मुशर्रफ 2016 से दुबई में थे और अब उनके पार्थिव शरीर को दफनाने के लिए पाकिस्तान लाया जाएगा। बताया जा रहा है की पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति को एक दुर्लभ बीमारी थी जिसका वो इलाज ले रहे थे लेकिन वो बच नहीं पाए।
जानकारी के अनुसार 11 अगस्त 1943 को परवेज मुशर्रफ का जन्म नई दिल्ली के दरियागंज इलाके में हुआ था। खबरों की माने तो मुशर्रफ के घर को नहर वाली हवेली कहा जाता था। उनके पिता का नाम सैयद मुशर्रफुद्दीन और मां का नाम बेगम जरीन था। मुशर्रफ अपने परिवार में 3 भाइयों में से दूसरे नंबर पर थे।
