इंटरनेट डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बार्डर गावस्कर ट्राफी के तहत टेस्ट मैच खेले जा रहे है। पहला मैच भारत ने जीत लिया है और दूसरा मैच दिल्ली में 17 फरवरी से शुरू होने वाला है। इस मैच से पहले ही स्टार खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा ने देश के प्रधानमंत्री से मुलाकात की है।

जानकारी के अनुसारी दिल्ली का मैच टीम के स्टार खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा के लिए बेहद ही खास रहने वाला है। पुजारा का ये 100वां टेस्ट मैच होगा और पुजारा भी दिग्गज खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो जाएंगे। इस मैच से पहले चेतेश्वर पुजारा ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया।

आपकों बता दें की चेतेश्वर पुजारा ने प्रधानमंत्री से मुलाकत की फोटो भी शेयर की है। इस फोटों में पुजारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उनका गुलदस्ता भेंट कर रहे है। इस भेंट में उनकी पत्नी भी साथ में है। पुजारा ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि ;ये पल मेरे हौसले को बढ़ाने वाले हैं। नरेंद्र मोदी से मिलना मेरे लिए सम्मान की बात रही।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *