इंटरनेट डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार से दिल्ली में दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। ये मैच बॉर्डर गावस्कर ट्राफी के तहत खेले जा रहे है। दोनों टीमों के बीच चार मैचों की सीरीज है जिसमें से एक मैच नागपुर में खेला जा चुका है। नागपुर टेस्ट में भारत ने जीत दर्ज की थी।
अब कल से दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा जो दिल्ली में होगा। इसकों लेकर पूरी तैयारिया हो चुकी है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मैच सुबह 9ः30 बजे से शुरू होगा। यह चेतेश्वर पुजारा के लिए खास होगा, क्योंकि इस मैदान पर पुजारा अपने करियर का 100वां टेस्ट खेलेंगे।
वैसे आपकों बता दे की दिल्ली के इस मैदान को भारतीय क्रिकेट टीम का गढ़ कहा जाता है। इस मैदान पर भारतीय टीम पिछले 36 साल से नहीं हारी है। जानकारी के अनुसार टीम को यहां आखिरी हार 1987 में मिली थी।
