इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान में आयोजित होने वाले एशिया कप 2023 को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। इसके बाद भारत एशिया कप में खेल सकता है। इससे पहले यह था की भारत पाकिस्तान की यात्रा नहीं करेगा और पाकिस्तान भी कह रहा था की भारत अगर एशिया कप खेलने नहीं आता है तो वह भी वर्ल्ड कप खेलने भारत नहीं आएंगे।

एसे में अब यह खबरे सामने आ रही है कि पाकिस्तान ने एशिया कप के लिए नया प्लान तैयार किया है। जिसके तहत वह एशिया कप अपने देश में करा सकता है। साथ ही भारतीय टीम भी अपने मैच पाकिस्तान गए बगैर खेल सकती है। अगर ऐसा होता है तो भारत पाकिस्तान समर्थकों के लिए ये अच्छी खबर है।

जानकारी के अनुसार पाकिस्तान बोर्ड ने एशिया कप के कुछ मैच यूएई और कुछ मुकाबले अपने देश में कराने का प्लान बनाया है। हालांकि इस पर जो भी फैसला होगा वो मार्च में होने वाली एशियन क्रिकेट काउंसिल की बैठक में होगा।

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *